5 बेहतरीन बच्चों को तुरंत सुलाने वाली कहानियां | Bedtime Stories in Hindi - मैं एक माँ होने के नाते यह दावे के साथ कह सकती हूँ कि कहानियाँ बच्चों का मन बहलाने और उन्हें जल्दी व शांति से सुलाने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका हैं। रात में कहानियाँ सुनते-सुनते बच्चे कब मीठी नींद की वादियों में खो जाते हैं, यह पता ही नहीं चलता। मैं अपने बच्चे को सुलाने के लिए हमेशा यही तरीका अपनाती हूँ। लेकिन ध्यान रहे, रात (Bedtime) की कहानियाँ प्रेरणादायक और मन को शांत करने वाली होनी चाहिए, न कि डरावनी।
