Showing posts with label best. Show all posts
Showing posts with label best. Show all posts

Sunday, July 26, 2026

100 Best Love Shayari in Hindi With Images

50+ Best Love Shayari in Hindi | बेस्ट लव शायरी इन हिंद: पढ़ें 50 से भी ज्यादा सबसे बेहतरीन लव शायरी हिंदी में – दिल को छू जाने वाली रोमांटिक शायरी, मोहब्बत के जज़्बात बयां करती खूबसूरत लाइनें। अपने प्यार को शब्दों में बयां करें और अपने प्रियजनों के साथ साझा करें।

50+ Best Love Shayari in Hindi | बेस्ट लव शायरी इन हिंदी

सच्चे प्यार की शायरी (True Love Shayari)

  1. हमे फिर सुहाना नज़ारा मिला है,
    क्योंकि जिंदगी में साथ तुम्हारा मिला है,
    अब जिंदगी में कोई ख्वाइश नही रही,
    क्योंकि हमे अब तुम्हारी बाहों का सहारा मिला है।
  2. सात फेरों का तो पता नही पर,
    रिश्ता सात जन्मों का है तुमसे।
  3. दुनिया को ख़ुशी चाहिए,
    और मुझे हर ख़ुशी में तुम।
  4. ये मेरा इश्क औरों जैसा नहीं,
    अकेले रहेंगे पर तेरे ही रहेंगे।
  5. मेरी धड़कन की आवाज़ सुननी हो तो,
    मेरे सीने पर अपना सर रख कर देख।
  6. तुम मेरी वो खुशी हो,
    जिसे मैं चाह कर भी किसी और को ना दूं।
  7. कुछ खोए बिना हमने पाया है,
    कुछ मांगे बिना हमें मिला है,
    नाज है हमें अपनी तकदीर पर,
    जिसने आप जैसी जान से मिलाया है।
  8. मुझे तेरा साथ जिंदगी भर नहीं चाहिए,
    बल्कि जब तक तु साथ है तब तक जिंदगी चाहिए।
  9. आप खुद नहीं जानती आप कितनी प्यारी हो,
    जान हो हमारी पर जान से प्यारी हो।
  10. कोई अजनबी खास हो रहा है,
    लगता है फिर प्यार हो रहा है।

रोमांटिक और दिलकश शायरी (Romantic Shayari)

  1. कर हाथों में हाथ, उम्र भर का सौदा कर लें,
    थोड़ी मोहब्बत तुम कर लो, थोड़ी मोहब्बत हम कर लें।
  2. मंजिल भी तुम हो तलाश भी तुम हो,
    उम्मीद भी तुम हो आस भी तुम हो,
    इश्क भी तुम हो और जूनूँ भी तुम ही हो,
    अहसास तुम हो प्यास भी तुम ही हो।
  3. हर ख़्वाब हर ख्याल में हो तुम,
    मेरी रूह के हर एहसास में हो तुम,
    कौन कहता है मुझसे दूर हो तुम,
    मैं जिस्म हूं तो मेरी जान हो तुम।
  4. जान से ज्यादा चाहते हैं आपको,
    हर खुशी से ज्यादा मांगते हैं आपको,
    अगर कोई कहे की प्यार की हद होती है,
    तो उस हद से भी ज्यादा चाहते हैं आपको।
  5. चेहरे पे मेरे जुल्फों को फैलाओ किसी दिन,
    क्यूँ रोज गरजते हो बरस जाओ किसी दिन,
    खुशबु की तरह गुजरो मेरी दिल की गली से,
    फूलों की तरह मुझपे बिखर जाओ किसी दिन।
  6. बहुत खूबसूरत है तेरे साथ ज़िंदगी का सफर,
    तुम वहां से याद करते हो तो हम यहां से मुस्कुराते हैं।
  7. तुम्हें तलब कहूँ ख्वाहिश कहूं या जिंदगी,
    तुमसे तुम तक का सफर है जिंदगी मेरी।
  8. जी भर के देखूं तुझे अगर तुझको गवारा हो,
    बेताब मेरी नज़रें हों और चेहरा तुम्हारा हो।
  9. जी भर के देखना है तुम्हें,
    ढेर सारी बातें करनी हैं,
    कभी खत्म न हो ऐसी मुलाकात करनी है।
  10. आपका प्यार मेरे लिए सिर्फ प्यार नही,
    मेरे जीने को वजह भी है।
  11. सामने बैठे रहो दिल को करार आएगा,
    जितना देखेंगे तुम्हें उतना ही प्यार आएगा।
  12. तेरी एक मुस्कान से सुधर जाती है तबीयत मेरी,
    बताओ ना तुम इश्क करते हो या इलाज।
  13. मेरी हर सुबह बेहतरीन होगी,
    अगर वो तेरे चेहरे के दीदार से शुरू होगी।
  14. सुनो मुझे अपनी साँसों में छुपा लो,
    कोई पूछे तो कह देना जिंदगी है मेरी।
  15. तुम मुझे कभी दिल से, कभी आँखों से पुकारो,
    ये होठों का तकल्लुफ तो बस जमाने के लिए है।

इश्क और जज़्बात की गहरी शायरी (Deep Emotional Love)

  1. मोहब्बत की शमा जलाकर तो देखो,
    ये दिलों की दुनिया सजा कर तो देखो,
    तुम्हे हो न जाए मोहब्बत तो कहना,
    ज़रा हमसे नजरें मिला कर देखो।
  2. पता नही कितना प्यार हो गया है तुमसे,
    नाराज़ होने पर तुम्हारी ओर ज्यादा याद आती है।
  3. बिन तेरे मेरी हर ख़ुशी अधूरी है,
    फिर सोच मेरे लिए तू कितनी जरुरी है।
  4. एक बात है दिल में आज हम तुम्हे बताते हैं,
    हम तुमसे कुछ नही चाहते बस तुम्हे चाहते हैं।
  5. अजीब सी मोहब्बत है मेरी भी,
    लड़ते भी तुमसे हैं, मरते भी तुम पर हैं।
  6. हम भी कुछ प्यार के गीत गाने लगे हैं,
    जब से ख्वाबों में मेरे वो आने लगे हैं।
  7. बेहतर नहीं बेहतरीन हो तुम,
    मेरे दिल के बहुत क़रीब हो तुम।
  8. जैसे चाँद के होने से रोशन ये रात है,
    हां तेरे होने से मेरी ज़िंदगी में वैसी ही कुछ बात है।
  9. दुआओं में मांगने से मिल जाता अगर कोई शख्स,
    खुदा कसम हम तेरे सिवा कुछ और न मांगते।
  10. सारे शिकवे जनाब उसके हैं, दिल पर सारे अजाब उसके हैं,
    वो याद आए तो नीद नही आती, नीद आए तो सारे ख्वाब उसके हैं।
  11. तुझमे और मुझमे फ़र्क इतना है,
    तेरा कुछ कुछ हूँ मैं और मेरा सब कुछ है तूम।
  12. शामिल हो आप मेरी हर एक कहानी में,
    कभी होठों की हँसी में कभी आँखों के पानी में।
  13. किसी को चाहो तो ऐसे चाहो की,
    किसी और को चाहने की चाहत ही ना रहे।
  14. उसकी मोहब्बत को कुछ इस तरह से निभाते है हम,
    वो तक़दीर में नहीं है, फिर भी उसे बेपनाह चाहते है हम।
  15. तेरा साथ है तो मुझे क्या कमी है,
    तेरी हर मुस्कान से मिली मुझे खुशी है,
    मुस्कुराते रहना इसी तरह हमेशा,
    क्योंकि तेरी इस मुस्कान में मेरी जान बसी है।

शॉर्ट लव शायरी (Short Love Shayari)

  1. छुपा लो मुझे अपने सांसो के दरमियां,
    कोई पूछे तो कह देना जिंदगी है मेरी।
  2. झगड़ा तभी होता है जब दर्द होता है,
    और दर्द तब होता है जब प्यार होता है।
  3. मोहब्बत से मोहब्बत तब हुई,
    जब मोहब्बत तुमसे हुई।
  4. तुझे देखना मेरा सुकून है,
    और तुझे पाना मेरा जुनून है।
  5. तेरे साथ जीने की चाहत है मेरी,
    तू ही तो इकलौती राहत है मेरी।
  6. धड़कने बेकाबू हो जाती हैं मेरी,
    जब तुम प्यार से मेरा नाम लेते हो।
  7. मेरी हर सांस में तू है,
    मेरी हर आस में तू है।
  8. मेरी उम्र भी लग जाए उसे,
    मेरा दिल बहुत चाहता है जिसे।
  9. तुम सिर्फ मेरे हो,
    ये सच है या कोई खूबसूरत भरम?
  10. तेरे बिना ये जिंदगी अधूरी है,
    तू मेरे लिए हवाओं सी जरूरी है।
  11. मैं लफ्ज़ हूँ मेरी बात तुम हो,
    मैं तब हूँ जब मेरे साथ तुम हो।

Friday, February 20, 2026

Best Funny Shayari in Hindi | मजेदार फनी शायरी हिंदी में

Best Funny Shayari in Hindi | मजेदार फनी शायरी हिंदी में: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हँसना-मुस्कुराना बहुत जरूरी है। जब भी आप उदास हों या दोस्तों के साथ महफिल जमी हो, तो एक चुटीली और मजेदार शायरी पूरे माहौल को खुशनुमा बना सकती है।

इस लेख में हमने आपके लिए Best Funny Shayari in Hindi (मजेदार फनी शायरी) का एक बेहतरीन कलेक्शन तैयार किया है। हँसी का यह तड़का आपके चेहरे पर मुस्कान जरूर लाएगा। आप इन्हें अपने दोस्तों, क्रश या ऑफिस ग्रुप में शेयर करके सबका दिन बना सकते हैं!

Best Funny Shayari in Hindi | मजेदार फनी शायरी हिंदी में

Best Funny Shayari in Hindi | मजेदार फनी शायरी हिंदी में

1. दोस्तों के लिए मजेदार शायरी (Funny Shayari for Friends)

कमीने दोस्तों के बिना जिंदगी अधूरी है, उनके मजे लेने के लिए ये शायरियां एकदम परफेक्ट हैं:

सुन बहाने ज़रा कम बनाया कर,
ऐ दोस्त किये वादे निभाया कर,
और मैं नहीं मेरी माँ कहती है ये,
अबे तू तीज-त्योहारों पे तो नहाया कर!
दोस्त तू बड़ा ही लापरवाह है,
हर बात पर तेरी एक ही ग़लतफ़हमी है,
तू सोचता है तू ही सबसे स्मार्ट है,
पर सच तो यह है तू सबसे बड़ी गलतफहमी है!
चाय बिना सुबह अधूरी लगती है,
दोस्त बिना ज़िंदगी मजबूरी लगती है,
खुश रहो और हंसते रहो हमेशा,
वरना शक्ल भी थोड़ी बुरी लगती है!
दोस्ती का रिश्ता बड़ा अनमोल,
मुफ्त में मिल जाए तो क्या ही बोल,
साथ निभाए जब तक रहे जान,
वरना दोस्ती बस एक नाम!

2. आशिकों और प्यार पर फनी शायरी (Funny Romantic Shayari)

प्यार-मोहब्बत में भी थोड़ा हंसी-मजाक होना चाहिए, तो पढ़ें ये शानदार शायरियां:

जब हम उनके घर गए…
कहने दिल से दिल लगा लो,
उनकी माँ ने खोला दरवाजा,
हम घबरा कर बोले..
आंटी बच्चों को पोलियो ड्राप पिलवा लो।
जब तिरछी नजरों से उन्होंने हमको देखा
तो हम मदहोश हो गए,
जब पता लगा उनकी नजर ही तिरछी है तो
हम बेहोश हो गए!
तुझे प्रेम के वो अक्षर ढाई मिले,
खुशियां सदा तेरे घर में छायी मिले,
ये मेरी दिल से दुआ है तेरे लिए,
मेरे दोस्त तुझे पूतना जैसी लुगाई मिले!!
जब से तेरे हुस्न का जादू चला,
दिल मेरा बावला सा हो चला,
अब लोग मुझे देखकर हंसते हैं,
कहते हैं आशिक़ी में पागल हो चला!
शादी का नाम मत लो भाई,
ये खेल है बड़ा ही घातक,
बीवी का ग़ुस्सा जब आता है,
दिल करता है भाग जाऊं सातों समुंदर पार!

3. रोज़मर्रा की जिंदगी पर कॉमेडी शायरी (Daily Life Comedy)

जीवन की छोटी-छोटी बातों पर हंसी का तड़का:

अर्ज किया है,
जिनके घर शीशे के होते हैं, वो तो
कहीं पर भी बैठ कर दाढ़ी बना लेते होंगे!
बहार आने से पहले फ़िज़ा आ गयी,
और फूल खिलने से पहले बकरी खा गयी।
सबको खुश रखना...
जिंदा मेंढको को तराजू में तोलने जैसा मुश्किल काम है,
एक को बैठाओ तो दूसरा कूद कर भाग जाता है।
पहले लोग नाराज होते थे तो घर आना बंद कर देते थे,
अब नाराज होते हैं तो ऑनलाइन आना बंद कर देते हैं,
हरकत वही... सोच नई!
हंसते रहो सदा यूं ही जनाब,
ग़मों से ना हो कोई ताल्लुक़ अब,
मुस्कान तुम्हारी है सबसे खास,
क्योंकि ये बढ़ाती है दिल की मिठास!
ज़िंदगी हंसी मज़ाक से कटती है,
हर दर्द हंसी में छिप जाती है,
चाय पीकर जो मुस्कान आ जाती है,
वो किसी मोहब्बत से कम नहीं होती!

4. ऑफिस और विदाई फनी शायरी (Office / Farewell Funny Shayari)

बॉस और कलीग्स (Colleagues) के साथ मस्ती भरी यादें:

अब कौन हमें चाय पिलाएगा,
ऑफिस में जोक्स सुनाएगा,
आपके बिना सूना रहेगा माहौल,
ये ग़म दिल को सताएगा!
जाने की इतनी जल्दी क्या थी,
हमने सोचा था और भी काम करवाएंगे,
अब कौन हमारी गलतियां छुपाएगा,
और साहब को बहाने बताएगा!
जब बॉस डांटने आएंगे,
हम किसकी आड़ में छुप जाएंगे,
अब कौन मीटिंग में सोने देगा,
आपकी बहुत याद आएंगे!
आपको अलविदा कहने का दिल नहीं करता,
पर क्या करें, मजबूरी हमें रोकती है,
आपके बिना ये ऑफिस अधूरा लगेगा,
आपकी यादें हमेशा हमारे साथ होंगी!
सीनियर जैसा दोस्त मिलना मुश्किल होता है,
आपका गाइडेंस बहुत कमाल का था,
हमेशा खुश रहिए जहां भी जाइए,
यादें हम आपकी दिल में बसाएंगे!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: मजाकिया शायरी (Funny Shayari) पढ़ने के क्या फायदे हैं?
उत्तर: मजाकिया शायरी हमारे मानसिक तनाव (Stress) को कम करती है, चेहरे पर मुस्कान लाती है और दोस्तों के बीच के माहौल को खुशनुमा बनाती है। हँसना सेहत के लिए सबसे अच्छी दवा है।

प्रश्न 2: क्या मैं इन फनी शायरियों का उपयोग WhatsApp या Instagram पर कर सकता हूँ?
उत्तर: जी बिल्कुल! ये सभी शायरियां छोटे और मजेदार फॉर्मेट में हैं। आप इन्हें आसानी से अपने WhatsApp Status, Facebook या Instagram Caption के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्रश्न 3: दोस्तों को चिढ़ाने वाली सबसे अच्छी फनी शायरी कौन सी है?
उत्तर: "चाय बिना सुबह अधूरी लगती है, दोस्त बिना ज़िंदगी मजबूरी लगती है... खुश रहो और हंसते रहो हमेशा, वरना शक्ल भी थोड़ी बुरी लगती है!" यह लाइन दोस्तों के साथ मजे लेने के लिए एकदम सही है।

Related Post